उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान,जसपुर ऊधम सिंह नगर ने
प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें । उन्होंने दीपावली के पावन पर्व को सुख,समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि,शांति एवं आरोग्यता का संचार हो। दीपावली का यह पर्व केवल रोशनी,उत्साह और आनन्द का ही नहीं,बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का भी प्रतीक है। दीपावली राष्ट्र की अस्मिता और गौरव भी पर्व है। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन,वैभव, यश, एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये । गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है । उन्होंने गोवर्धन पूजा की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को दीं धनतेरस दिवाली गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं
-सुशील चौहान