-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में लगे यूसीएफ के तीनों गेहूं क्रय केंद्रों पर 6 अप्रैल 2026 को भी गेहूं की तौल शुरू नहीं हो पाई ।
जबकि 1 अप्रैल 2026 को गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं की तौल शुरू होनी थी । गेहूं की तौल शुरू होने में देरी होने पर किसानों में भारी रोष व्याप्त है । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों ने शीघ्र गेहूं की तौल शुरू करने की मांग की है ।