ठाकुरद्वारा क्षेत्र के दो युवकों की सऊदी अरब में मौत,एक युवक की हत्या किए जाने की जताई गई आशंका,दोनों मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम,क्षेत्र में शोक की लहर, दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच और परिवारों को सरकारी सहायता दिए जाने की मांग

– सुशील चौहान
उत्तर प्रदेश: जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के दो युवकों की दो युवकों की सऊदी अरब में मौत हो गई । जिससे दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया और सऊदी अरब में क्षेत्र के दो युवकों की मौत होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों की हैं और दोनों की परिस्थितियां भी भिन्न हैं। एक युवक की  मौत के मामले में अभी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। जबकि दूसरे युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश के नगर ठाकुरद्वारा के वार्ड नंबर 22 निवासी वासिद अली क का पुत्र सुभान मंसूरी 20 अक्टूबर 2025 को रोजगार के लिए सऊदी अरब के जीजान शहर गया था। वह एक कंपनी में सीसीटीवी कैमरा फिटिंग का कार्य करता था। मृतक सुभान के रिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुभान ने घर पर सामान्य रूप से बातचीत की थी। इसके कुछ घंटे बाद शाम करीब 4:48 बजे उनके मोबाइल फोन से ही एक संदेश आया,जिसमें उसकी मृत्यु की सूचना दी गई। अचानक मिली इस सूचना से परिवार कोहराम मच गया । परिजनों का कहना है कि उन्हें अब तक सुभान की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक मौत के आधिकारिक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी थी। परिवार भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
उधर ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी 32 वर्षीय राशिद हुसैन,पुत्र शरबत हुसैन अंसारी भी सऊदी अरब में मौत हो गई। वह लंबे समय से सऊदी अरब में काम करता था । मृतक राशिद केपरिजनों ने बताया कि वह तीसरी बार सऊदी अरब में काम करने गया था । मृतक राशिद का शव गांव पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया । उसके परिजनों व सगे संबंधियों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया और गांव में भी शोक की लहर छा गई । परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई । हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी सक्षम प्राधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जांच का विषय है । ‌‌ मृतक के परिवार वाले मामले की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट का  इंतजार कर रहा है।
सऊदी अरब में हई दोनों युवकों की मौत से ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शोक की लहर लहर छाई हुई है। ‌ दोनों मृतकों के परिजन अपने-अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों और भारतीय दूतावास से संपर्क कर घटनाओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटनाओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।