– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर के युवक नितिन की हत्या की जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।
10 जुलाई 2026 की रात्रि में श्मशान घाट रोड पर आपस में झगड़ा होने के बाद कार सवार युवकों पर मोहल्ला जुलाहान जसपुर ऊधम सिंह नगर निवासी बनारसी दास उर्फ पप्पू कारीगर के 20 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार
की कार से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था । मृतक के पिता बनारसी दास पुत्र बाबूराम ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर
देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कासमपुर थाना जसपुर ऊधम सिंह नगर तथा जाकिर गुज्जर पुत्र ना मालूम के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ धारा 103 (1) / 3(5) / 35 1(2) / 35, 2 बीएनएस के अंतर्गत नामजद मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और वह नितिन हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास कर रही है। घटना की विवेचना जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय स्वयं कर रहे हैं ।