केलाखेड़ा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन,पहुंचे उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रजापति,उज्जवला योजना को  प्रभावी ढंग से लागू करने पर हुआ मंथन 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर की नगर पंचायत केला खेड़ा के गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान के संरक्षण में
उज्जवला योजना (लाभार्थी विभाग) के विधानसभा बाजपुर,गदरपुर एवं रुद्रपुर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संगठनात्मक विस्तार, लाभार्थियों तक योजना का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । उज्जवला योजना के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया । इससे पूर्व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रजापति व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया ।
अवसर पर शोभाराम प्रजापति जी (चेयरमैन माटी कला बोर्ड उत्तराखण्ड),भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान,सुनील कुमार (रुद्रपुर चेयरमैन) शशि प्रीत (मंडल अध्यक्ष), महेंद्र कालरा,सतपाल सिंह,मदन सिंह , महेश सिंह , हरजश सिंह, रूपेश बाठला ,जगदीश सक्सेना, श्रीमती कुसुम सैनी , कंचन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।