जसपुर पुलिस की कामयाबी: ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार,चोरों से खरीदा गया 15 किलो तांबा बरामद 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी होने के मामले में चोरों से तांबा खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार कबाड़ी से 15 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया ।

जसपुर,ऊधम सिंह नगर क्षेत्र की जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव नादेही गांव से दिनांक 04-05/08/26 की रात्रि में चोरों द्वारा  सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से आयल और उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया था । जसपुर पुलिस द्वरा  दिनांक 18.08.2026 को इस मामले में सराफत पुत्र मौ० नबी निवासी रानी नागला थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, उ०प्र० उम्र 40, 2- संजीव कुमार पुत्र नेतराम निवासी ग्राम मेवला धारु थाना टांडा जिला रामपुर उ०प्र०उम्र 30 वर्ष, 3- मोहन पुर जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु थाना टांडा जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था | पुलिस द्वारा कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से कॉपर खरीदने वाले कबाड़ीश गफ्फार पुत्र मियां जान निवासी बरखेडा पाण्डेय थाना आई.टी.आई.काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को दिनांक 22.08.26 को प्रातः उसके घर बरखेडा पाण्डेय थाना आई टी आई जिला उधम सिंह नगर को भी गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से चोर गिरोह से खरीदा गया 15 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कबाड़ी को न्यायालय में पेश गया ।

कबाड़ी को  गिरफ्तार करने वाली पुलिस की का टीम:
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2-व०उ०नि० भूपाल राम पौरी
3-उ०नि० संतोष देवरानी
4-का० प्रविन्द्र सिंह
5-का० अशोक कुमार
6-का० दिनेश सिंह,कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।