मिशन 2027 के लिए मैदान में उतरे आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान का जनसंपर्क अभियान दिन प्रतिदिन तेज, मिल रहा है काफी जन समर्थन 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा क्षेत्र से मिशन 2027 के लिए दमखम के साथ मैदान में उतरे नईम प्रधान गूलर खोजी वालों का जनसंपर्क अभियान दिन पतिदिन तेज होता जा रहा है । वे अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर जसपुर के विभिन्न मोहल्लों तथा जसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले काफी दिनों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं । उन्हें हर जगह भव्य स्वागत हो रहा है और काफी जन समर्थन मिल रहा है । जिससे उनका उत्साह बढ़ता जा रहा है । लोगों द्वारा समर्थन दिए जाने लिए वे लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं ।
जनसंपर्क अभियान के क्रम में उनके द्वारा 28 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे जसपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बढ़ियोंवाला में जनसभा का आयोजन किया जाएगा और जनसंपर्क किया जाएगा ।
30/08/2026 दिन इतवार गूलगोजी सुबह 7:45 बजे व 30/08/2026 दिन इतवार शाम 6:00 बजे धर्मपुर ,01/09/2026 दिन मंगलवार को शाम 6 बजे रामनगर वन, 
04/09/2026 दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे नगर पंचायत महुवा डाबरा में जनसंपर्क किया जाएगा और जनसभा का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कर उनकी सभाओं को सफल बनाएं ।