भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 8 सितंबर को आएंगे जसपुर

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 8 सितंबर 2026 को जसपुर अपराह्न 3:30 बजे जसपुर आएंगे । उनके जसपुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ता संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मिलन बैंकेट
हॉल,जसपुर में किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।