भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जसपुर आगमन पर व्यक्त की प्रसन्नता

– सुशील चौहान 

 

उत्तराखण्ड: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 8 सितंबर 2026 को प्रथम बार जसपुर पधार रहे हैं । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनके जसपुर आगमन से संगठन को मजबूती मिलेगी । जसपुर में प्रथम आगमन पर  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत किया जाएगा । श्री रावत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे ।