– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर स्थित जाहर वीर मंदिर पर 10 सितंबर 2026 को नवमी मेले का दूसरी बार आयोजन करने का निर्णय लिया गया । ज्ञात हो कि विगत 5 सितंबर 2026 को इस मंदिर पर नवमी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया था । लेकिन वर्ष के कारण मेले में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच पाए थे और मेरा फीका पड़ गया था । इस लिए मंदिर के महंत वीरेंद्र गिरि व उनके सहयोगियों द्वारा मंदिर पर 10 सितंबर 2026 को नवमी मेले का दूसरी बार आयोजन करने का निर्णय लिया गया । इस निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है । क्योंकि आज तक कभी भी इस मंदिर पर पर एक बार वार्षिक नवमी मेला लगने के बाद दोबारा मेले का आयोजन नहीं किया गया ।