जसपुर के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता अमित बिश्नोई का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर के नगर जसपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अमित बिश्नोई का अचानक हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन से जसपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । वे हंसमुख और मिलनसार थे । उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,भाजपा कार्यकर्ताओं,अन्य राजनीतिक व संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया ।