जसपुर एस एम ओ ने एक किसान पर लगाया अभद्रता करने व धान की तौल में व्यवधान पैदा करने का आरोप

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर एस एम ओ रवि राज ने जसपुर कोतवाली में तहरीर देकर एक किसान पर अभद्रता करने व धान की तौल में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन से किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की । लेकिन समाचार लिखने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई ।