शीघ्र होगा जसपुर की वीआईपी कालोनी के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग का निर्माण – विनय रोहेला 

 सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर की वी आई पी कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है । इस सड़क का निर्माण कार्य लटका पड़ा था ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर की वीआईपी कालोनी का मुख्य मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है । इस मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं । रात-विरात में स्कूटर व मोटरसाइकिलें फिसल कर कर जाती है लोग चोटिल हो जाते हैं । हल्की किसी वर्षा होने पर मार्ग में बने गड्ढों में पानी भर जाता है । कीचड़ हो जाती है । कालोनी का मुख्य मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कॉलोनी में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है । कुल मिलाकर यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कॉलोनी वासियों व अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोग लंबे समय से इस क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण करने की मांग करते चले आ रहे हैं । उत्तराखण्ड
आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहेला ने इस मार्ग के निर्माण के संबंध में बताया कि जसपुर शहर के अंतर्गत जसपुर की गांगू वाला की वी आई पी कॉलोनी के अंतर्गत निवास करने वाले लोगों को सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है । उनके द्वारा इस समस्या का संज्ञान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लाया गया था । जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा इस मार्ग को बनाए जाने की घोषणा की गई थी । मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देश दिए हैं । श्री रोहेला ने बताया कि जल्दी ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास करेंगे ,ताकि कॉलोनी वासियों को इस क्षतिग्रस्त मार्ग से शीघ्र मुक्ति मिल सके ।