सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: कच्चे आढ़तियों की धान की तौल शुरू न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिससे उनमें काफी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता व जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वे कच्चे आढ़तियों की धान की तौल। शीघ्र शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं ।