जसपुर क्षेत्र के गांव तीरथ नगर भोगपुर डाम में आयोजित दुर्गा महोत्सव में पहुंचने पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान का भव्य स्वागत 

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तीरथ नगर भोगपुर डाम बंगाली कॉलोनी में आयोजित दुर्गा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे । जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । उन्होंने दुर्गा पूजा में भाग लिया और अपने संबोधन में मां दुर्गा की शक्ति व दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला । दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही । जंगल के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में जुटी भीड़ को देखकर जंगल में मंगल दिखाई दिया । इस मौके पर दुर्गा महोत्सव कमेटी के संरक्षक तीरथ सिंह, अध्यक्ष काली पद दास, उपाध्यक्ष लिपोश दास, पारस गुप्ता, सुजन मंडल, गज्जन सिंह, मोनू दास, मेघनाथ दास, अर्जुन राय,गोविंद दास , मनीष सैनी, विक्रम दास, नरेश चौहान, पंजाब सिंह, रमेश दास, जगन्नाथ दास, संजीव मंडल, भोलाराय, प्रदीप दास, निताई दास, आपोश दास, सामाजिक कार्यकर्ता महाराज सिंह चौहान, सुनील कुमार, महेश सिंह, आदि मौजूद रहे।