जसपुर गुरुद्वारे में 27 अक्टूबर 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु रामदास का प्रकाश पर्व

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर गुरुद्वारे में 27 अक्टूबर 2026 को गुरु रामदास का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर शाम 4:00 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा, जसपुर में दीवान साहिब सजाए जाएंगे । 8.30 बजे समापन पर लंगर का आयोजन किया जाएगा। गुरु सिंह सभा जसपुर ने क्षेत्र वासियों से विनती की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।