बीमार व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त करने जसपुर पहुंचीं दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम 

सुशील चौहान

उत्तराखण्ड : जसपुर के मोहल्ला भूप सिंह निकट  शक्कों वाली मस्जिद निवासी नसीम उर्फ कलुवा का बीमारी के चलते निधन हो गया । वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन से मोहल्ले में शोक छा गया। उनकी मौत की खबर मिलने पर दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम जसपुर पहुंचींऔर अपनी टीम के साथ उनके आवास पर पहुंच कर उनके निधन पर गहरा शोक वक्त किया और शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया।