काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए हुई राय शुमारी, 5 भाजपा नेताओं ने की दावेदारी

सुशील चौहान 

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी की गई । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के चलते 28 फरवरी 2025 को काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन हेतु चुनाव पर्यवेक्षकों दर्जा राज्य मंत्री डॉ देवेंद्र भसीन, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी व भाजपा महिला मोर्चा की  प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा द्वारा  काशीपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाऊस में रायशुमारी की गई । भाजपा पदाधिकारियों ने राय शुमारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु दावेदारी पेश करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा (गदरपुर), पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार (बाजपुर) भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज मनोज पाल महुआ डाबरा (जसपुर) भाजपा जिला महामंत्री डॉ सुदेश कुमार (जसपुर), गुरविंदर सिंह चंडोक (काशीपुर) शामिल रहे ।