जसपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड: आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में हर्ष फायरिंग का इरादा रखने वाले एक युवक को एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक को
जसपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पतरामपुर, जसपुर फ्लाई ओवर के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह युवक मोहल्ला दिलला सिंह, जसपुर का निवासी है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया ।
62 पाऊच शराब के साथ एक गिरफ्तार
जसपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलिया वाला रोड से चंद्रशेखर पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांधी पार्क, जसपुर को 62 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके खिलाफ अंतर्गत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया ।
90 पाऊच शराब के साथ एक गिरफ्तार
जसपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोगपुर मोड़ पतरामपुर जसपुर से अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भोगपुर डाम, जसपुर को एक सफेद रंग के 90 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल, एस एस आई जावेद मलिक, एस आई गोविंद मेहता, सुशील कुमार, संजय सिंह ,हरीश आर्य, ललित सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह अनुज सिंह, नवीन प्रकाश, विपिन चन्द्र, कपिल कुमार व होमगार्ड एचजी दीक्षित ।