उत्तराखण्ड: रेडक्रास सोसाइटी की जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जसपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एसडीएम चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद असहाय लोगों को कंबल बांटे । कंबल खुशबू ,लक्ष्मी, कृष्णा देवी, अलका, भारती देवी, मीनू देवी, चंद्रावती, मीनाक्षी ,अशरफ अली, लक्ष्मी ,शीतल, गुल सफा, सब्बीर, बबीता आदि को दिये गये। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हरिओम सिंह, जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुंदर पाल सिंह चौहान, रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर, महुआ डाबरा के प्रबंधक मदन पाल सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, वेदानंद शर्मा ,प्रदीप कुमार ,शकील अहमद,यशपाल शर्मा ,निशांत अरोरा ,संजय राजपूत, राजकुमार सिंह राज ,सोनू कादरी ,महाराज सिंह चौहान, राजवीर सिंह ,मीडिया प्रभारी उस्मान अहमद, एडवोकेट बलवंत राय, विपिन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।