जसपुर पुलिस द्वारा 16 लीटर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 16 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली जसपुर,ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दिनांक 22.08.2026 को ग्राम कासम पुर निवासी कमल कुमार पुत्र प्यारे सिंह को मोटरसाइकिल पर अवैध ले जाते गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 16 लीटर अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2- उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
3- कांस्टेबल परविन्द्र सिंह
4- कांस्टेबल अरुण कुमार कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर।