मुस्लिम समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी द्वारा 29 अगस्त 2026 को पूरे जनपद में फूंका जाएगा भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का पुतला

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: आजाद समाज पार्टी के ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद ने कहा कि रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा द्वारा मुस्लिम समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में 29 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे पूरे जनपद में उनका पुतला फूंका जाएगा । आजाद समाज पार्टी के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 29 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का पुतला दहन किया जाएगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।