जसपुर में सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी के खिलाफ 1 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी विशाल जनआक्रोश रैली,उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

– सुशील चौहान

उत्तराखण्ड: जसपुर में सवर्ण समाज द्वारा 1 सितंबर 2026 को यूजीसी कानून के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी और उसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । क्षत्रिय महासभा जसपुर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में दिनांक 1 सितंबर 2026 को शाम 4:00 से यूजीसी के खिलाफ पुराना नगर पालिका चौक (सब्जी मडी) से एक विशाल सवर्ण आक्रोश रैली निकाली जाएगी । तत्पश्चात उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । उन्होंने सवर्ण समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया कि अपने-अपने तरीके से स्वर्ण आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु जो भी प्रयास संभव हो अवश्य करें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन आक्रोश रैली को सफल बनाएं । क्योंकि यह लड़ाई व्यक्ति विशेष की नहीं है । इस काले कानून से प्रत्येक सवर्ण परिवार प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। इसलिए सभी सवर्ण भाइयों का कर्तव्य होना चाहिए कि यूजीसी विरोध से संबंधित हर तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें । उन्होंने बताया कि जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए नगर के अलावा जसपुर क्षेत्र के गांवों में भी व्यापक जनसंपर्क किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांव कासमपुर, सन्यासियों वाला, बढ़ियों वाला, रामनगर वन , अंगदपुर इत्यादि गांवों में सवर्ण समाज की बैठकों का आयोजन कर लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने अनुरोध किया गया ।