मिशन 2027 की तैयारी में जुटे जसपुर क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान ने दिल्ली पहुंच कर लिया आजाद पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद से आशीर्वाद 

–  सुशील चौहान 
नई दिल्ली: जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा क्षेत्र से मिशन 2027 की तैयारी में मजबूती से जुटे आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान 4 सितंबर को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी से शिष्टाचार भेंट की । जिसके दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से जसपुर विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया । इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और गहन मंथन किया गया। भीम आर्मी चीफ से मिलने के बाद जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र जसपुर मिशन 2027 की तैयारी में जुटे पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान ने बताया कि उन्हें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भीम आर्मी चीफ ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कहा कि वे इसी प्रकार मजबूती के साथ मैदान में डटे रहे । उन्हे उनकी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा ।जिससे उनका व पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार उनका मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे जसपुर विधानसभा सीट से मिशन 2027 को फतह करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो क्षेत्र विकास की गंगा बहाएंगे । जसपुर क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके हुए हैं उनको गति दी जाएगी , ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।