जसपुर क्षेत्र के गांव मझरा में विधि विधान के साथ धूमधाम से किया गया खाटू श्याम मंदिर का शिलान्यास

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव मझरा में खाटूश्याम मंदिर का शिलान्यास धूमधाम से किया गया ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र जसपुर के गांव मझरा में हमीरावाला रोड पर ग्राम समाज की भूमि में प्राचीन देवस्थल के पास खाटूश्याम मंदिर का शिलान्यास पूजा अर्चना व विधिविधान के साथ किया गया । मंदिर का शिलान्यास मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किया । कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन भी किया गया। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे । इस मौके पर आरपी सिंह ,डॉक्टर सीपी सिंह, सेवानिवृत्त एस आई खुशीराम चौहान, गांव मझरा के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह कश्यप, सोहन सिंह कश्यप , संजीव कश्यप, सुखदेव सिंह कश्यप, राजेश कश्यप, इंजीनियर प्रशांत कश्यप, नरेंद्र कश्यप आनंद एडवोकेट सुरेंद्र कश्यप, महिपाल सिंह कश्यप नितिन कश्यप मुकेश कश्यप, रिक्खी सिंह कश्यप, प्रेमपाल सिंह कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।