सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सन्यासियों वाला के पशु शमशान की भूमि में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी भरान का कार्य कराई जाने से आक्रोषित गांववासियों ने कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एसडीम को सौंपा शिकायती पत्र ।
गांव वासियों की शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर पशु शमशान की भूमि में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी भरने के कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया ।
गांव वासियों की शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर पशु शमशान की भूमि में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी भरने के कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया ।जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला के बाहर जसपुर-सन्यासियों वाला मार्ग पर स्थित पशु शमशान की भूमि में कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत एवं अवैध रूप से मिट्टी भरान का कार्य कराया जा रहा था । जिस गांव वीडियो में रोष व्याप्त हो गया था । 23 अक्टूबर 2026 को आक्रोशित गांव वासियों ने इस संबंध में एसडीएम, जसपुर को शिकायती पत्र सौंपा और आवश्यक कार्रवाई करके पशु शमशान की भूमि में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी भरने के कार्य को रुकवाने की मांग की । इस पर एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले का तत्काल संज्ञान और पशु शमशान की भूमि में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी भरान के कार्य को रुकवा दिया ।