सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र की नगर पंचायत महुआडाबरा में जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित कांवरिया शिव मंदिर में श्री श्री 108 स्वामी परमानंद महाराज की 13वीं पुण्यतिथि के पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।





इस पावन अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं यज्ञ किया गया और भगवान भोलेनाथ एवं पूज्य स्वामी जी महाराज के श्रीचरणों में समस्त क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की गई।
भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने मंदिर में बाबा की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त , प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद और धार्मिक आयोजनों की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में सेवा,सद्भाव एवं परस्पर प्रेम की भावना को सुदृढ़ करती है। भंडारे में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया । इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सुरेश प्रजापति, उप महामंत्री संजीव प्रजापति, कोषाध्यक्ष वीर सिंह सैनी, संगठन मंत्री रमेश सिंह प्रजापति तथा कमेटी के सदस्य मास्टर चौधरी धर्मपाल सिंह, रमेश सिंह रामकिशोर सिंह, करतार सिंह मुन्नू सिंह दिनेश सिंह मीणा, रघुवीर सिंह, सुमेर चंद्र सिंह , रघुनंदन सिंह के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता महाराज सिंह चौहान, सुरेंद्र चौधरी, ऋषि पाल सिंह, अमित कुमार शर्मा, वंश चौधरी
आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।