सड़क दुर्घटना में जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे गांव व आसपास के क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला निवासी करीब 55 वर्षीय बलदीप सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह 4 नवंबर 2026 को देर सायं दादू वाला बड़ी नहर के पुल से गांव सन्यासियों वाला को जाने वाली सड़क पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें तत्काल उपचार हेतु काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । उनकी दर्दनाक मौत से सन्यासियों वाला व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।