जसपुर पुलिस का किराएदार सत्यापन अभियान जारी : सत्यापन न कराने पर 10 मकान मालिकों का 10-10 हजार का व सत्यापन न करने वाले 25 किरायेदारों का 250-250 रुपए का काटा चालान, सभी किरायेदारों का सत्यापन न होने तक जारी रहेगा अभियान 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । सत्यापन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में 14/05/25 को कोतवाली जसपुर पुलिस टीम द्वारा जसपुर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड सत्यापन अभियान चलाया । ग्रामीण क्षेत्र के पतरामपुर, धर्मपुर , सूत मिल आदि क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 10 मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हज़ार के चलान काटे गए । किरायेदारों और वर्कर्स द्वारा अपना सत्यापन ना कराने पर 25 लोगों का 81 पुलिस एक्ट  के तहत 250-250 रूपए का चलान काटा तथा 6250 रूपए वसूल किए गए । सत्यापन अभियान के दौरान करीब 75 लोगों के सत्यापन किए गए।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आकर बिना सत्यापन के काम करने वाले , किराये पर रहने वाले व फेरी करने वाले व्यक्तियों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी  । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जब तक सभी किराएदारों का सत्यापन नहीं हो जाएगा तब तक यह सत्यापन अभियान जारी रहेगा ।