मुख्यमंत्री ने की जसपुर क्षेत्र के पांडव कालीन ऐतिहासिक तीरथ मंदिर व गांव मंडु्वाखेड़ा स्थित कटारमल देवता के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए की स्वीकृति,दर्जा राज्य मंत्री विनय रोहेला ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहेला ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर अंतर्गत गांव तीरथ नगर,भोगपुर डाम स्थित पांडवकालीन तीरथ मंदिर तथा गांव मंडुवाखेड़ा स्थित कटारमल देवता के ऐतिहासिक मंदिर क जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 1 करोड़ 97 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी । इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी । इस धनराशि से गांव गोरा फॉर्म स्थित मां हिडंबा देवी के ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण हो चुका है । आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहेला ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा पांडव कालीन ऐतिहासिक तीरथ मंदिर एवं कटारमल देवता मंदिर के तथा हिडम्बा देवी मंदिर के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और हार्दिक आभार व्यक्त किया ।