जसपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड: जसपुर के चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार खन्ना के काली मंदिर के पास स्थित आवास पर (29 दिसंबर 2024 को) भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक भारी संख्या में एकत्र हुए और उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ काशीपुर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर सुदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह चौहान, कमल चौहान, पृथ्वी सिंह चौहान, बलराम तोमर, राज कुमार चौहान,अभिषेक चौहान,महेश सिंह प्रजापति, विशाल कश्यप, मास्टर भूदेव सिंह चौहान, शीतल जोशी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, चौधरी रणवीर सिंह, अंकुर सक्सेना, त्रिलोचन सिंह फौजी,अनिल नागर, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।