जसपुर के सामाजिक कार्यकर्ता समदर्शी संस्था के कोषाध्यक्ष मास्टर हरकेश सिंह राणा का निधन, गणमान्य लोगों ने निधन पर जताया गहरा शोक

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर मोहल्ला भूप सिंह निवासी सेवानिवृत अध्यापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जसपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था “समदर्शी” के कोषाध्यक्ष मास्टर हरकेश सिंह राणा  का निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे । और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालिका खाल, नैनी डोडा, पौड़ी गढ़वाल से से सेवानिवृत्त हुए थे । उनके निधन पर, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय कुमार रोहेला, विधायक आदेश चौहान,
पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट,नगर पंचायत महुआ डाबरा की चेयरमैन गायत्री देवी, समदर्शी संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यामीन मावे वाले, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान,डॉ सुदेश कुमार, कमल चौहान,अशोक खन्ना,विशाल कश्यप एडवोकेट,अमित बिश्नोई, डॉ सीपी सिंह,मास्टर मनोज कुमार कश्यप, दीपक राणा,महेंद्र सिंह कश्यप, मास्टर यशपाल शर्मा,मास्टर सुरेंद्र सिंह, मास्टर धर्मेंद्र सिंह, मास्टर भूदेव सिंह चौहान,कृष्ण कुमार कका, विमल कुमार, विरमल सिंह,  प्रेम सिंह सहोता, नवदीप बिश्नोई, बृजपाल दीवान जी व खुशीराम सिंह चौहान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया  ।