-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर के नवनियुक्त तहसीलदार दिलीप सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया ।
जनपद ऊधम सिंह नगर की तहसील जसपुर में तहसीलदार शुभांगनि सिंह के स्थानांतरण के बाद पिछले कुछ समय से तहसीलदार का पद खाली चल रहा था । बागेश्वर तहसीलदार दिलीप सिंह को जसपुर स्थानांतरित किया गया है । नव नियुक्त तहसीलदार दिलीप सिंह ने 22 दिसंबर 2025 को कार्यभार ग्रहण कर लिया ।
उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को शीघ्र निस्तारित करना, जनता की समस्याओं का समय से निस्तारित करना व कार्य में पारदर्शिता बरतना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की किसी समस्या का सामना न करना पड़े । नवनियुक्त तहसीलदार ने पहले दिन तहसील में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें समय से और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए । उन्होंने अपनी प्राथमिकता के अनुसार पहले दिन ही कई लंबित कार्यों का निस्तारण किया ।