-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस आपके द्वार पुलिस विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया ।

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के आदेशानुसार पुलिस आपके द्वार विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया किया । जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में जनपद ऊधम सिंह नगर अंतर्गत जसपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 21.02.2026 को साईं इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज महुआ डाबरा,जसपुर व कोतवाली अंतर्गत मटर प्लांट में गोष्ठी आयोजित कर बढ़ते महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह, बच्चों से संबंधित अपराध ,नशे के दुष्प्रभाव ,यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। गौरा शक्ति एप और सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई व शिकायत पेटिकाएं लगाई गईं।
सुरक्षा का अर्थ केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं है। सुरक्षा का मतलब है सम्मान, स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और भयमुक्त जीवन। जब एक बालिका सुरक्षित महसूस करती है, तभी वह अपने सपनों को खुलकर जी सकती है।
सबसे पहले, हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। बच्चियों को यह सिखाना होगा कि उनकी आवाज़ महत्वपूर्ण है। उन्हें “गुड टच और बैड टच” की समझ देना, खुला संवाद रखना और उनके विश्वास को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।
स्कूल और समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां हर बालिका अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। छेड़छाड़,भेदभाव या उत्पीड़न जैसी घटनाओं को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए । गलत के खिलाफ खड़ा होना खड़ा चाहिए । यही सच्ची जागरूकता है । जागरूकता अभियान चलाने वाली
पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक रुचिका व महिला कांस्टेबल सीमा शामिल हैं ।
Post Views: 46