-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के एक युवक ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर अभद्र टिप्पणी कर संबंधित वीडियो वीडियो वायरल कर दिया । जिससे अम्बेडकरवादियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने जसपुर कोतवाली की धर्मपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और जम कर हंगामा किया । उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 19/02/2026 को विमल सिंह व उनके साथियों ने तहरीर देकर अवगत कराया कि युवक अनिकेत ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर को अपशब्दों से अपमानित करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की । जिससे क्षेत्र के लोगो में बेहद आक्रोश है । उन्होंने आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 298/299 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा घटना का संज्ञान लेकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया । पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में घटना से आहत लोगों से वार्ता की गई और कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और भावनाएं आहत कर क्षेत्र की शांति भंग करने के जुर्म में आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया ।
Post Views: 33