-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : पुलिस द्वारा जयपुर क्षेत्र के गांव राजपुर में गाय का मांस बेचते 5 गोमांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । जिनके पास से 250 किलोग्राम गाय का प्रतिबंध मांस व उपकरण बरामद किए गए ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक व थाना अध्यक्षों को अवैध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं । इसी क्रम में दिनांक 6 मार्च 2026 को जसपुर पुलिस के द्वारा गोवंश स्क्वाड के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुराने स्लॉटर हाउस ग्राम राजपुर में दबिश देकर पांच व्यक्तियों को 250 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस क़े साथ गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा ग्राम राघुवाला में आवारा घूमती गाय को पड़कर उसको काटकर उसका प्रतिबंधित मांस को आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा था । बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में पांचों आरोपियों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । पकड़े गये आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया गया ।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा ग्राम राघुवाला में आवारा घूमती गाय को पड़कर उसको काटकर उसका प्रतिबंधित मांस को आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा था । बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में पांचों आरोपियों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया । पकड़े गये आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया गया ।बरामदगी: 250 किलो प्रतिबंधित मांस,मांस काटने में प्रयुक्त औजार एक पापड़ , दो कुल्हाड़ी, तीन छुरियां, एक लकड़ी का गट्टू ,
मांस को तोले में प्रयुक्त होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक थ्री व्हीलर नंबर UK18TA 1828 और एक मोटरसाइकिल नंबर UP21DK6498 को भी कब्जे में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :
1- जमील अहमद पुत्र खलील अहमद (उम्र 40) मोहल्ला फिरदोसियान ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश
2- मोहम्मद अरमान पुत्र जुम्मा उम्र (23 वर्ष) गांव मलपुरा, ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश
3- फहीम पुत्र जुल्फिकार (उम्र 22 वर्ष) ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश
4- वसीम पुत्र जुल्फिकार (उम्र 20 वर्ष) पता उपरोक्त
5- इरशाद पुत्र अबरार (उम्र 30 वर्ष) बहेड़ी वाला, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद
वांछित का विवरण-
फहीम अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम राजपुर
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि अन्य स्थानीय व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य प्राप्त होने पर कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
पुलिस टीम:
कोतवाली जसपुर से:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई संतोष देवरानी चौकी प्रभारी नादेही,कांस्टेबल अशोक पवार चौकी नादेही,
गोवंश स्क्वाड से:पंकज बेलवाल प्रभारी गोवंश स्क्वाड ,हेड कांस्टेबल प्रमोद जोशी तथा टीम के सदस्य