जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जसपुर,ऊसिंन में बुधवार एवं शनिवार के अलावा बाकी दिनों सोमवार मंगलवार,गुरुवार व शुक्रवार को 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी,लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण (HPV Vaccination) किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ धीरेंद्र मोहन ने लोगो से अनुरोध किया कि टीकाकरण हेतु अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर भेजें । टीकाकरण का समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक निर्धारित गया है ।