उत्तराखण्ड : आरएलएसएम महाविद्यालय किशनपुर,जसपुर (ऊधम सिंह नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा “पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वच्छता अभियान से की गयी । जिसमें स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । उसके बाद स्वयंसेवियो ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया । स्वयंसेवकों ने पर्यावरण के महत्व पर चर्चा की कि वृक्ष पृथ्वी के लिए जीवनदायनी है वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सकेगा। शिविर में उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं ।स्वयंसेवियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिया। बौद्धिक सत्र के दौरान वर्तमान में “महिला शिक्षा की स्थिति” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें अमनदीप कौर, शगुन व दीपक ने क्रमश:प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस मौके पर इंजीनियर विनय चौहान ,डॉक्टर भुवनेश कुमारी,सुभाष चंद्र अलका सक्सेना, सतीश कुमार फौजी,प्रीति वर्मा, गीता, रिंकी चौहान, सुनीता, पिंकी रानी ,अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।
जसपुर के आर एस एल एम डिग्री कॉलेज के एन एस एस के शिविर दूसरे दिन किया गया वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन
-सुशील चौहान