जसपुर क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल सन्यासियों वाला के रिटायर्ड प्रधानाचार्य राम सिंह का आकस्मिक निधन,शिक्षकों ने जताया शोक

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल सन्यासियों वाला के रिटायर्ड प्रधानाचार्य राम सिंह का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया । उनका रिटायरमेंट हुआ तीन-चार वर्ष पूर्व हुआ था । वे नूरपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे । जसपुर क्षेत्र के शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।