जसपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर डाम में 14 अप्रैल 2026 को होगा अंतर्राज्यीय दंगल 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर अंतर्गत गांव भोगपुर डाम गुरुद्वारा नंबर 2 में स्थानीय दंगल कमेटी द्वारा 14 अप्रैल 2026 को वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए गांव कालिया वाला-कल्याणपुर निवासी क्षेत्र के जाने-माने पहलवान कुलदीप सिंह ने बताया कि इस दंगल में उत्तराखंड के पहलवानों के अलावा अन्य प्रदेशों उत्तर प्रदेश पंजाब व हरियाणा के पहलवान भी भाग लेंगे ।