जसपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर में एक होनहार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिवार में मचा कोहराम,गांव में छाई शोक की लहर

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत गांव पूरनपुर निवासी नरेश सैनी की 19 वर्षीय पुत्री आंचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।  बताया गया कि 25/26 जुलाई की रात्रि में में आंचल के पेट में अचानक दर्द हुआ था । परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां से उसे चिंता जनक हालात में हायर सेंटर काशीपुर के लिए ‌‌रेफर कर दिया गया । जिसके दौरान युवती की मौत हो गई । लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसने रास्ते में दम तोड़ा या किसी अस्पताल में । परिजन व सगे संबंधी उसे मृत अवस्था में घर ले आए । युवती की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । नादेही पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक संतोष देवरानी ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मानकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा । युवती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं । युवती की मौत का कारण भले ही कुछ भी हो लेकिन बताया गया की युवती होनहार थी । बताया गया कि युवती शॉर्टहैंड प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी और हाल ही में उसने डीएलएड मैं भी एडमिशन लिया था । होनहार युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया । युवती की मौत से गांव में शौक की लहर छा गई । इस मामले की विवेचना फिलहाल जसपुर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक रुचिका चौहान को सौंपी गई है । उन्होंने ही मृतका के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।