-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधन द्वारा चंपावत की घटना के विरोध में काम बंद किए जाने का नोटिस चस्पा करने पर घंटों से लाइन में लगे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया । उत्तेजित लोगों को पुलिस भी शांत नहीं कर पाई । विधायक ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को परेशान देखकर उनका घर जवाब दे गया और उन्होंने गैस प्रबंधन द्वारा चस्पा किया गया नोटिस नोंच कर फेंक दिया और काम शुरू करने को कहा । इस पर गैस प्रबंधन ने कार्य शुरू किया । तब कहीं जाकर उत्तेजित लोग शांत हुए।

6 अप्रैल 2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर गैस गदाम पर गैस की पर्ची कटवाने व केवाईसी कराने करने के लिए तड़के करीब 5:00 बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी । लोक कार्यालय खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । लेकिन उसका उल्टा हुआ । कार्यालय खुलने का समय होने पर गैस प्रबंधन कार्यालय पहुंचा औ उसने कार्यालय पहुंचकर पहुंच कर घंटों से खड़े लगे लोगों की परवाह न करते हुए चंपावत गैस प्रबंधक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के विरोध में कार्यालय के गेट पर कार्यालय बंद रखने और कार्य न किए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया । इस पर घंटों से खड़े लोगों की भीड़ का धैर्य जवाब दे गया और लोग बुरी तरह भड़क उठे । लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
पुलिस ने उत्तेजित लोगों को शांत करने का काफी प्रयास किया । लेकिन वह उत्तेजित लोगों को शांत करने में फेल हो गई और उन्हें शांत नहीं कर पाई । इसी बीच स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने उत्तेजित लोगों से स्थिति का जायजा लिया । लोगों की पीड़ा को देखकर विधायक का धैर्य भी जवाब दे गया और उन्हें गुस्सा आ गया । वे गैस प्रबंधन पर बुरी तरह बिफर पड़े और उन्होंने मौके की नाजुकता को भांपकर उत्तेजित लोगों को शांत करने के लिए गैस प्रबंधन द्वारा चस्पा किये गये नोटिस को नोंच कर फेंक दिया और गैस प्रबंधन से तुरंत काम शुरू करने को कहा । इस पर गैस प्रबंधन बुरी तरह घबरा गया और उसने तुरंत काम करना शुरू कर दिया ।
विधायक ने मौके पर खड़ा रहकर गैस प्रबंधन से कार्य कराया । विधायक के आदेश चौहान के आदेश पर गैस प्रबंधन ने गैस की पर्चियां काटीं ,केवाईसी की व गैस वितरण किया । तब कहीं जाकर शांति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली । लोगों ने विधायक के इस हौंसले की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि यदि विधायक मौके पर पहुंच कर मोर्चा ना संभालते तो गैस संबंधी कार्य शुरू नहीं हो पाता और उन्हें मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ता । विधायक द्वारा कार्य शुरू कराये जाने के बाद तहसीलदार दिलीप सिंह
भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी स्थिति का जायजा ले कर लोगों की समस्याएं सुनीं । तहसीलदार ने गैस प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए । गौरतलब है कि उत्तेजित भीड़ यह कहते नहीं थक रही थी कि गैस की कालाबाजारी जमकर हो रही है ।