– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी वासियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के दावेदार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर के कासमपुर मोड़ स्थित कार्यालय पहुंच कर उन्हें कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया ।
उन्होंने मुख्य रूप से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा नाले-नालियों की सफाई न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया । कॉलोनी वासियों की समस्याएं सुनने के बाद
उन्होंने मुख्य रूप से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा नाले-नालियों की सफाई न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया । कॉलोनी वासियों की समस्याएं सुनने के बादखड़क सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाएंगे और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे । इस मौके पर अजेंद्र राणा,उदयराज सिंह चौहान, राकेश चौहान,
राम सिंह चौहान, विजयपाल सिंह चौहान, डोरी लल, सुभाष सिंह, मनोज कुमार चौहान आदि लोग मौजूद रहे।