आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहेला ने जसपुर क्षेत्र में स्टेडियम बनने पर क्षेत्र वासियों को दी बधाई, मुख्यमंत्री का जताया आभार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री,उत्तराखण्ड विनय कुमार रोहेला ने जसपुर विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनने पर क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई दी और इस स्टेडियम को स्वीकृत करने में क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से अभिनंदन और वंदन करते हुए धन्यवाद दिया ।