बिजली कटौती के खिलाफ 25 अप्रैल 2026 को होगा जसपुर बिजली घर का घेराव 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: प्रधान नईम अहमद ने सोशल मडिया पर अपना एक बयान जारी कर कहां है कि 25 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे विद्युत कटौती के खिलाफ जसपुर, ऊसिंन के बिजली घर का घेराव किया जाएगा । उन्होंने क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है कि बिजली कटौती के खिलाफ आवाज उठाएं । उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे जसपुर, ऊधम सिंह नगर बिजली घर के बाहर एकजुट हों । बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने के लिए तथा बिजली की आपूर्ति नियमित और निरंतर करने के लिए आगे आएं ।