जसपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अप्रैल माह में किए गए 8 नशा तस्कर गिरफतार ,42 ग्राम स्मैक व 36 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, की गईं तस्करी में प्रयुक्त 4 मोटरसाइकिलें सीज

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: तेज तर्रार, लगनशील व कर्मठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है । जिसके दौरान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के नेतृत्व में
जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अप्रैल माह में नशे के विरुद्ध सक्रियता के साथ कार्रवाई की । जसपुर, ऊसिंन पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान अप्रैल माह में 08 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से लगभग 42 ग्राम स्मैक एवं 36 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए तथा तस्करी में प्रयुक्त 04 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया है ।