चोरों ने चोरियों से किया नए कोतवाल का स्वागत,एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में चोरों ने एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी कर ली ।
जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 की रात्रि में चोर जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत जसपुर के वार्ड नंबर 3 मोहल्ला मंशा पट्टी निवासी निवासी भूप सिंह पुत्र बलवीर सिंह की पशुशाला स 2 मोटरें हैंड पंप की मोटर व चारा काटने की मशीन की मोटर तथा पशु शाला में रखा अन्य सामान चोरी करके ले गए । इसके अलावा चोर वार्ड नंबर 3 मोहल्ला मंशा पट्टी निवासी गोविंद सिंह की प्लास्टिक कटर की मोटर व कार का बैटरा चोरी करके ले गए । गौरतलब व इत्तेफाक है कि जसपुर के नए कोतवाल राजेश पांडे ने 8 मई 2026 को ही कार्यभार ग्रहण किया और चोरों ने 8 मई की रात्रि में ही चोरी की 2 घटनाओं को अंजाम दे डाला । समाचार लिखने तक पीड़ित लोगों ने चुनाव के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी।