-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभाती निरीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जनपद उधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय द्वारा 8 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण किया उसके बाद उनके द्वारा दिनांक 09/05/2026 को कोतवाली कोतवाली परिसर में शिष्टाचार गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमें कोतवाली क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानगण, सभासद गण, नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड सदस्यों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा अन्य गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया । उन्होंने सभी लोगों से परिचय किया । लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया । लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया एवं उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए । नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक ने लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं व दिए गए सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना। उनके द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया सब का सम्मान है, लेकिन काम कानून से किया जाएगा । उसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु रखा जाएगा। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालन तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शाओं का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा प्रत्येक ई-रिक्शा पर एक ओर सुरक्षा जाली लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सफेद पट्टी द्वारा स्पष्ट मार्किंग कराई जाएगी, ताकि वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े हों और यातायात बाधित न हो। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।