जसपुर-काशीपुर हाईवे स्थित जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति में सुधार न होने पर भाकियू ने दी टोल प्लाजा को फ्री कराने की चेतावनी 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: अव्यवस्था के चलते जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर-काशीपु हाईवे स्थित जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा पर जाम लगने की समस्या से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 12 मई 2026 को टोल प्लाजा के मैनेजर से वार्ता की । भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जाम लगने की समस्या पर खासी नाराजगी जताई । भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की स्थिति न सुधरी तो उनके द्वारा टोल प्लाजा को फ्री करा दिया जाएगा । टोल प्लाजा मैनेजर ने कहा कि स्थिति को एक हफ्ते के भीतर सुधार लिया जाएगा । वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता,जसपुर के युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, शीतल सिंह पट्टी वाले , दीदार सिंह जसवीर सिंह व  कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे ।