– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला में 1 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे अमीर हसन की दुकान के सामने वाले बिजली के पोल
में अचानक करंट उतर आया था । नीचे बिजली का एक तार भी जल रहा था और खींच के तार में भी करंट आ रहा था । जो गांव वासियों के लिए जान का खतरा बन गया था । इससे गांव वासियों में हड़कंप मच गया था और गांव वासी काफी चिंतित थे। गांव वासियों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी । इस पर बिजली कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और तुरंत फुंका हुआ बिजली का तार जोड़ कर पोल में करंट की समस्या खाने की समस्या का समाधान किया और खतरा टला । तब कहीं जाकर गांववासियों ने राहत की सांस ली । गांव वासियों ने विद्युत कर्मियों की तत्कालिक सेवा की सराहना की।